Blood Group Details in Hindi

Blood Group Details in Hindi


Hardev Singh

14-Dec-2017 at 11:04 AM
Profile

Blood Group का मतलब होता है – रक्त समूह| रक्त समूह अर्थात रक्त जो द्रव और ठोस दोनों प्रदार्थो से मिलकर बना होता है| द्रव भाग जिसे प्लाज्मा कहा जाता है, वो पानी, नमक और प्रोटीन से बना है, जिसकी मात्रा हमारे शरीर में ज्यादा रहती है|

What is Blood Group – ब्लड ग्रुप क्या है|

Blood Group का मतलब होता है – रक्त समूह| रक्त समूह अर्थात रक्त जो द्रव और ठोस दोनों प्रदार्थो से मिलकर बना होता है| द्रव भाग जिसे प्लाज्मा कहा जाता है, वो पानी, नमक और प्रोटीन से बना है, जिसकी मात्रा हमारे शरीर में ज्यादा रहती है| ठोस भाग जो लाल रक्त कोशिकाओं, श्वेत रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स से बना होता हैं|

लाल रक्त कोशिकाओं जिसे RBC कहाँ जाता है, वो हमारे शरीर में ऑक्सीजन को वितरित करती है और सफेद रक्त कोशिकाओं जिसे WBC कहाँ जाता है वो हमारे शरीर में संक्रमण को रोकती है और प्लेटलेट्स हमारी हड्डियों को अंदर से स्वस्थ्य रखकर, नई रक्त कोशिकाओं को बनाता है।

Types of Blood Group – ब्लड ग्रुप के प्रकार|

Blood group 8 प्रकार के होते है, जिनकी जाँच लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर पाए जाने वाले वंशानुगत प्रतिजन की मौजूदगी पर निर्भर करती है| दुनिया में सबसे ज्यादा Blood group O+ (Positive) और सबसे कम AB- (Negative) है, ये इस प्रकार है:-


1. A + (Positive);   2. A – (Negative);

3. B + (Positive);  4. B –  (Negative);

5. AB + (Positive); 6. AB –  (Negative);

7. O + (Positive); 8. O – (Negative).

 

Blood Donation Chart

Blood Donate कौन कर सकता है यानी कौनसे ब्लड ग्रुप का व्यक्ति किसे Blood Donate कर सकता है और किस व्यक्ति से Blood ले सकता है| यह आपको नीचे दिए गए चित्र से समझ में आ जाएगी:-


Who Can Donate – किसको दे सकते है|

1. O ब्लड ग्रुप वाला सभी को ब्लड दे सकता है|

2. A ब्लड ग्रुप वाला A और AB ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड दे सकता है|

3. B ब्लड ग्रुप वाला B और AB ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड दे सकता है|

4. AB ब्लड ग्रुप वाला केवल AB ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड दे सकता है|

And Who Can Receive – कौन किससे ले सकता है|

1. O ब्लड ग्रुप वाला केवल O ब्लड ग्रुप वाले से ब्लड ले सकता है|

2. A ब्लड ग्रुप वाला A और O ब्लड ग्रुप वाले से ब्लड ले सकता है|

3. B ब्लड ग्रुप वाला B और O ब्लड ग्रुप वाले से ब्लड ले सकता है|

4. AB ब्लड ग्रुप वाला सभी से ब्लड ले सकता है|